Instagram पर Organic Followers कैसे बढ़ाएं ?

By Abhinav Gupta

Updated on:

Instagram पर Organic Followers कैसे बढ़ाएं

Instagram पर सही मायने मे Growth चाहिए तो आपको Organic Followers ही बढ़ने चाहिए जबरजस्ती followers list बढ़ाने के चक्कर मे किसी को भी list मे add नहीं करना है.

अगर आप Zero से शुरुआत कर रहे है और Instagram पर grow होना चाहते है तो आपको Organically work करना चाहिए और Relevant audience को अपने Instagram followers list मे शामिल करना चाहिए.

आज ले इस लेख मे मैं आपको बताउंगी की आप Organic follower कैसे बधा सकते है.

Instagram पर Organic ग्रोथ क्यों जरूरी है?

Organic Growth की वजह से आपके पास Genuine or Niche Relevant Audience होंगी जो बहुत important होती है जब कभी आप अपने instagram page पर post या reels publish करते हो उस मे Engagement आती है comment, like, save और share जैसे activity होती है जिस से instagram आपके content और similar audience तक पहुँचता है जिस से आपकी reach और growth organically बढ़ती जाती है.

इसलिए आपको Instagram पर Paid followers खरीदने की जगह Organic followers बढ़ाना चाहिए, लिए. Organic Followers ही आपकी असली audience हैं जो आपके content पर engage होती है और आपके call to action पर action लेती है ये audience Genuine होती है जो Content को पसंद करती हैं।

अब जानते है Instagram को Organically grow कैसे करें.

Instagram %E0%A4%AA%E0%A4%B0 Organic Followers %E0%A4%95%E0%A5%88%E0%A4%B8%E0%A5%87 %E0%A4%AC%E0%A4%A2%E0%A4%BC%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82 2

1. अपनी Instagram Profile को Optimize करें

Instagram Growth के लिए जरुरी है Profile को Optimized करना. आपकी Profile से ही आपकी Niche, Brands और आपके बारे मे लोगो को पता चलता है अगर आपकी Profile अच्छे से Optimized है तो आपको Free Organic Followers मिलते है चलेये जानते है Instagram Profile को कैसे optimized करें :-

a) Profile Picture और Bio सही रखें

जब Instagram Profile Optimized करने की बात आती है तो सब से पहले आपको अपनी Profile picture और Bio को ठीक करना चाहिए. अगर आप Creator है तो आप अपनी ही Image लगाए जिस से E-E-A-T अच्छा होता है मतलब Authority build होती है लोग जान पाते है की ये page किस का है.

Profile picture आपको साफ, professional, और easily recognizable लगानी चाहिए । अगर आप Brand और Business के लिए instagram page बनाये हैं तो आप अपने business का logo या brand symbol लगा सकते है लकीन ध्यान रखे image clear और professional होना चाहिए.

Bio को Optimized करने के लिए आप अपना profession लिखें जैसे की Blogger Megha, Youtuber Mahesh या Fitness guru जिस में आपकी main niche का clear dekhni चाहिए आप bio मे description लिखें।

मान लीजिए आप fitness content create करते हैं तो bio में लिखें: “Fitness Coach | Weight Loss Tips | Daily Motivation”

Bio में call-to-action जरूर add करें जैसे “Follow for Daily Tips” या “DM for Consultations”। यह लोगों को action लेने के लिए encourage करता है और आपकी Call to Action Engage होती है

b) Username को Simple और Memorable रखें

Username Bio के नीचे दिखता है ये आपके Instagram page का brand name होता है और इस से instagram page तक पहुंचने का direct URL भी बनता है. आपका Username ऐसा होना चाहिए जो audience को याद रहे और आपकी niche से relevant हो।

Username मे आप Underscore (_) और numbers का ज्यादा इस्तमाल न करें क्योंकि यह unprofessional लगता है और लोगो को याद रखने मे भी confusion create करता है. अगर आपका main username available नहीं है तो कोई slight variation ले सकते है.

2. High-Quality Content Create करें

High Quality Content Creation on instagram

Instagram पर लोग आपका Content ही देखने आते है अगर आप अपनी niche के intent को समझते है मतलब आपकी niche मे लोगो को क्या चाहिए तो आप Quality content बना सकते है आपको अपनी audience के लिए high quality Content बनाना है. आये जानते है High Quality Content बनाते वक़्त क्या क्या याद रखे.

a) Audience के Intent को समझें

Instagram पर आप Content लोगो के लिए बनाते है अगर आप एक single niche पर काम करते है तो आपको अपनी audience को समझना होगा की वो Internet पे किस तरह का content देखना चाहती है और उसी need को समझ के आपको high quality मे content create करना है.

जो आपकी audience देखना चाहती है, serach कर रही है, दूसरे instagram account मे comment कर के पूछ रही है आपको वो content बनाना है साथ ही जो extra value आप अपनी audience को दे सके वो भी आपको content form मे create करें के instgaram पर reels, Post या stories के form मे publish करना है

b) Content Quality को Priority दे

बहुत अच्छी जानकारी को अगर आप सही तरीके से Present नहीं कर पा रहे तो उसकी value कम हो जायगी. जो भी Information या Content है उसे आपको लोगो के सामने दिखाने के लिए सही तरीके से Quality form मे publish करना होगा.

Instagram पर सबसे बड़ी चीज है Content की Quality को maintain करना. इसलिए आपकी posts clear, bright, और visually appealing होनी चाहिए। Blurry या low-quality photos कभी भी viral नहीं होते। ना ही लोग ऐसे content पर engage होते है.

Professional photos के लिए अपने phone का camera use करें या DSLR का इस्तमाल करें । Editing के लिए Canva, Lightroom, या Adobe Photoshop use कर सकते हैं। इन सब से आप अपने content को quality दे सकते है और information को engaging बना सकते है.

C) Content Strategy बनाएँ

कोई भी काम करने के पहले Research और Planing हमेशा करनी चाहिए. Instagram को grow करने के लिए भी आपको Content Strategy plan करनी होंगी. एक बार Plan Ready है आपकी Niche selected है फिर आप Speed से Content Creation पर ध्यान दे सकते है.

एक अच्छे Creator के पास कम से कम One month का plan और Content ready रहता है जिस से उनकी Consistency break नहीं होती. वे हमेशा consistent posting schedule maintain करते है.

जैसे की रोज 1-2 posts daily basis पर share करना । Daily Stories लगाना और अपनी audience की comment का reply देना. अपने instagram account मे active रहना यह सब आपको करना होगा

3. Hashtags का सही तरीके से Use करें

Hashtags %E0%A4%95%E0%A4%BE %E0%A4%B8%E0%A4%B9%E0%A5%80 %E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%95%E0%A5%87 %E0%A4%B8%E0%A5%87 Use %E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82

Instagram Growth मे कुछ Extra चीज़े है जिनके इस्तमाल से आप Instagram पर अपने Content की Reach बढ़ा सकते है जैसे की Hashtag का सही इस्तमाल करना आये समझते है.

a) Hashtags की Power को समझें

Hashtags के इस्तमाल से आप Instagram पर discover होते है जब कोई user किसी hashtag को search करता है तो आपकी वह post भी user को search में दिखाई जा सकती है जिस मे आप ने वह Hashtag इस्तमाल किये है.

किसी भी post मे आप 30 hashtags use कर सकते है क्योंकि Instagram per post 30 hashtags allow करता है। सभी 30 hashtags का maximize use करें। कुछ Post relevant hashtag ले तो कुछ Trending hashtag इस्तमाल करें.

b) Hashtag का सही Mix

Hashtags को सही तरीके से इस्तमाल करने क्व लिए इन्हे तीन categories में divide करें जैसे की :-

Popular Hashtags – Popular Hashtag जो 500K+ के followers वाले hashtags होते है जैसे #InstagramIndia, #InstagoodDaily। इनमें competition ज्यादा है लेकिन reach भी ज्यादा है.

Mid-Range Hashtags – ये hashtag 100K-500K followers के बीच होते है ये balanced हैं और अच्छी reach देते हैं।

Niche Hashtags – ये hashtag 10K-100K followers। ये आपकी main audience को target करते हैं और engagement भी ज्यादा देते है

आपको अपने content मे ये तीनो प्रकार के hashtag को mix कर के इस्तमाल करना चाहिए. जैसे की आप अपने niche से relevant hashtags research करें। अगर आप fitness blogger हैं तो #FitnessTips, #WorkoutMotivation जैसे hashtags use करें। जो Trending hashtag है उनको भी इस्तमाल करें.

4. Posting Time Fix रखे

Posting Time Fix रखे

Regular Posting के साथ साथ आपको Posting का Timing भी fixed रखना चाहिए किस time पे Publish करना है ये decide करने के लिए आप analytics मे अपनी active audience देख सकते है की ज्यादातर आपकी audience किस time पर active रहती है. Content publish करने के बाद अगर कुछ ही समय मे उस मे engagement आती हैँ तो instagram उस content को अच्छा समझ के और reach देता है जिस से content viral होने के chance काफ़ी high हो जाते है

इसलिए आपको अपने followers के active hours में post करना चाहिए । अगर आपके ज्यादातर followers भारत से हैं तो सुबह 8-10 बजे या शाम 6-8 बजे post करें क्योंकि इस समय लोग ज्यादा Instagram use करते हैं।

बाकि आप apne Instagram insights में जाकर ही check करें कि आपके followers कब सबसे ज्यादा active हैं। फिर उसी time पर regularly post करें।

5. Captions को Engaging बनाएँ

Instagram post पर caption का सही इस्तमाल करना आपके लिए फयदेमंद हो सकता है आये Caption के बारे मे कुछ Important चीज़े जानते है.

a) Captions की Length

जब आप Post मे Caption use करें तो बहुत छोटे captions न लिखें। कम से कम 100-150 words का caption अच्छा होता है। लोगों को पढ़ने का time दें और उन्हें engage होने दे. Captions को storytelling की तरह लिखें जिस मे पहली line को hook बनाएँ ताकि लोग पूरा caption पढ़ें।

उदाहरण के लिए: 5 साल पहले मेरा weight 95 किलो था। आज मैं 65 किलो हूँ। जानना चाहते हो कि मैंने कैसे किया? Swipe up और पूरी story पढ़ो…”

b) Captions में Call-to-Action जरूर दे

Call तो action बहुत work करता है और आपकी audience उस पे action भी लेती है इसलिए Caption के end में हमेशा aap call-to-action add करें। जैसे की :-

“क्या आप भी इस tip को try करोगे? Comment में बताओ 👇”

“यह tip आपको काम आई? Save करो और अपने friends को भेजो 📱”

“ज्यादा जानकारी के लिए website visit करो link bio मे है “

यह Questions और CTAs engagement बढ़ाने के काम आते हैं और Instagram algorithm को signal देते है कि आपका content valuable है जिस से instagram use और boost करता है.

6. Engagement को बढ़ाएँ

Engagement सब से अच्छा signal है जो आप instagram को बता सकते है की आपका content कितना useful है आपकी profile ज्यादा active देखती है जब लोग आपके content से engage होते है Engagement बढ़ाने के लिए आप :-

a) अन्य Accounts को Follow और Engage करें

अपनी Audience को जानने के लिए खुद की presence बनाने के लिए आप अपने niche के 10-15 successful accounts को follow करिये। उनकी posts पर regularly like करें और meaningful comments देंकर audience की help करिये Comments ऐसे होने चाहिए जो conversational हों और genuine दिखें जिस से लोग आपको जाने और फिर आपकी profile पर भी visit करें

Short comments को avoid करें क्योंकि Instagram algorithm इन्हें spam मान सकता है। इसलिए थोड़ा detail मे लिखेये जैसे की 2-3 लाइन का or Genuine comment दें।

b) अपने Comments का Reply दें

अपनी खुद की audience से engage होने के लिए जब कोई user आपकी post पर comment करे तो उस पर जल्दी से reply दें। Audience जो जानना चाहते है उन्हें रिप्लाइस बताये इस से engagement boost होता है और Instagram algorithm को पता चलता है कि आपकी community active है।

7. Reels और Videos का Use करें

reels oura videos ka use kara 6960d8da44fcf

Instagram पर Reels बहुत देखी जाती है इसलिए instagram को grow करने के लिए आप Reels और Videos बनाये वैसे भी आज कल Video content बहुत consume किया जाता है और उस मे Shorts / Reels सब से ज्यादा. आये जानते है winning reels कैसे बनाये

a) Reels Quality बढ़ाये

लोग Reels देखना पसंद करते है इसलिए Instagram भी Reels को बहुत महत्त्व देता है और boost करता है जिन reels मे engagement आती है use instagram और लोगो तक पहुँचता है इसलिए आपको Quality Reels बनानी चाहिए और ख़ास कर शुरू के 10sec Reels के ऐसे होने चाहिए जो audience को engage करें ओट पूरी reels तक उन्हें रोक ले.

आपको हर हफ्ते कम से कम 3-4 reels post तो जरूर करनी चाहिए । Reels 15-30 seconds के बीच बनाये ज्यादातर इतने minutes की reels पूरी देख ली जाती है और ये instagram के लिए एक अच्छा signal है.

b) Trending Audio और Trends का Use करें

Reels और Post मे आप Trending audio का इस्तमाल करें. इसके लिए आप Instagram के explore page पर जाकर trending audio और trends देखें। इन trending audios को अपने reels में use करें क्योंकि trending content ज्यादा discover होता है।

Trending से relevant अपने Content मे अपना twist add करें ताकि आपका content unique दिखे और लोगो को पसंद आये.

8. Instagram Stories का Advantage लें

Stories Reach, Network और Connection बनाये रखने के लिए अपने instagram को active बनाये रखने के लिए Best है.

a) Stories के Benefits

Stories की Reach Post और Reels जैसी तो नहीं होती लेकिन ये Engagement बढ़ती हैं। Stories में आप अपने followers से directly Connect होते हैं और उन्हें अपने brand से closer feel कराते हैं।

आप अपने Instagram Stories मे Polls, questions, और interactive stickers का भी use कर सकते है जो काफ़ी engaging लगता है । जब लोग आपके stories को reply करते हैं तो आपको opportunity मिलती है उन्हें direct message पे बात कर सके.

b) Main और Important Stories को Highlights में Save करें

Instagram ने एक feature दिया है Stories Highlight का जहाँ आप अपनी Important stories को highlights में save कर सकते है ताकि वे permanently आपकी profile पर दिखें। Highlights से नए followers आपको समझते है आप trust और authority gain करते है और instagram growth होती है.

9. Collaborations और Partnerships करें

Collaborations

Instagram पर Collaboration Features से आप अपनी ही niche के लोगो से fast Reach पा सकते है और जल्दी इंस्टाग्रान पर grow कर सकते है

a) अपनी Niche मे Collaborations करें

अपनी niche के दूसरे creators के साथ collaborate करें. जिस से आपकी Niche के लोग आपको और आपके content को जान पाए. Collaboration से आपका content आपके niche वाले creator जिसके साथ आप ने collab किया है उनकी audience को दिखता है और वे audience आपके content के साथ engage होते है और उन मे कई follower आपको भी follow करते है

10. Analytics को Track करें

Instagram मे Professional account के बहुत फयदे है अगर आप Instagram के professional account के creator या business type Platform का इस्तमाल करते है तो आपको कई advance feature मिलते है उन मे से एक है Analytics और insight जिस से आप अपनी audience की activity और बेहेवियर्स check कर सकते है आये जानते है इसका फयादा कैसे लेना है

a) Instagram Insights का Use करें

Instagram insights में देखें कि कौन सी posts सबसे ज्यादा engagement पा रही हैं। यह data use करके आप अपनी आगे की strategy बना सकते है Insight से आपको पता चलता है की कौन सी particular post कैसे perform कर रही है.

इस से आप देख सकते है की आपकी post मे कितबे Impressions, reach, engagement rate, और saves आ रहे है आप अपने top-performing posts को समझ सकते है और उसी तरह के similar content और बना कर view, audience और reach ला सकते है.

Common Mistakes जो आपको Avoid करनी है

आपको अपने Instagram account को बार बार change नहीं करना है जैसे की :- आपकी niche, username, या bio को बार-बार change करने से Instagram algorithm confused होता जाता है फिर वह आपके account और आपके audience को समझ नहीं पता जिस से आपको reach नहीं मिलती.

Fake followers कभी भी न खरीदें। इस से फयादा तो कुछ नहीं होता उल्टा नुक्सान होता है इसलिए हमेशा organic growth पर काम करें आपके Authentic followers ही आपकी real growth हैं।

Conclusion

Instagram पर organic growth के लिए patience और consistency सबसे जरूरी है। आपको Regular bases पे अपने instagram account पे काम करना होगा अपनी audience के लिए high valuable Content Create करना होगा Reels, Post और Stories सब publish करना होगा.

High-quality content बनाने के साथ साथ आप अपनी community से engage करें, और trending topics को follow करते हुए अपना unique angle maintain करें। कुछ महीनों बाद आप को result देखने लगेंगे.

याद रखें – Instagram की सफलता overnight नहीं मिलती इसलिए patience के साथ काम करें.

Read More:-

Leave a Comment